नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल
पाकुड़ : हजार-पांच सौ के नोटों का चलन बंद होने और इससे ग्राहकों को हो रही परेशानी के खिलाफ विपक्षी पा
पाकुड़ : हजार-पांच सौ के नोटों का चलन बंद होने और इससे ग्राहकों को हो रही परेशानी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को आक्रोश दिवस मनाया। विपक्षी पार्टियों ने सिदो-कान्हु पार्क के समीप धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। धरना में कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, माकपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। धरणार्थियों ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए जमकर नारेबाजी की। विपक्षी पार्टियों ने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग किया है कि नोटबंदी के फैसले को वापस लेकर देशवासियों को राहत दें।
झामुमो के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि नोटबंदी के कारण आज पूरा देश तबाह है। भ्रष्टाचार को खत्म करने में अन्य पार्टियां सरकार के साथ खड़ी है। सरकार का निर्णय सही है, लेकिन तरीका गलत। पूरे देश में हायतौबा मचा है। बैंकों व एटीएम में लाइन खत्म ही नहीं हो रही है। झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि नोटबंदी के बाद हो रही परेशानी से पूरा देश परेशान है। सरकार को तुरंत इस तरह का फैसला नहीं लेना चाहिए था। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन व जिला प्रवक्ता मो. मुख्तार हुसैन ने कहा कि विपक्षी पार्टियां सरकार के निर्णय के खिलाफ है। सभी लोग चाहते हैं कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो। इस मौके पर झामुमो के अजीजुल इस्लाम, समद अली, भगवती प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक, कांग्रेस के गुलाम अहमद, नूरबख्श, मो. आलीम, मंसारुल हक, विनय शंकर ¨सह, विवेक, मो. एहदुल, मंसूर शेख, संटु चौधरी, सेमीनुल इस्लाम, फरमान अली, कल्पना ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।
सुरक्षा को तैनात थे जवान : विपक्ष पार्टियों के आक्रोश दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया था। सिदो-कान्हु पार्क के समीप पुलिस बल तैनात थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी जवानों को तैनात किया गया था। हालांकि विपक्षी पार्टियों ने शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया। जो दोपहर ढाई बजे के बाद समाप्त हुआ।