मशाल जुलूस निकालेंगे कांग्रेसी
संसू, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : लिट्टीपाड़ा दामिन डाक बंगला में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 08:25 PM (IST)
संसू, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : लिट्टीपाड़ा दामिन डाक बंगला में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर शिवचरण मालतो को पार्टी का प्रदेश सचिव एवं उदय लखवानी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रघुवर दास की सरकार भ्रष्ट है। विधायक निर्मला देवी को सरकार बेवजह फंसा रही है। सरकार के खिलाफ 23 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 24 अक्टूबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष जैनुल आबेदिन अंसारी, शंभू मंडल, नारा पहाड़िया, रोहित मंडल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें