झारखंड बंद पर विपक्षी दल एकजुट
पाकुड़ : हजारीबाग के बरकट्ठा में हुई गोलीकांड के विरोध में 24 अक्टूबर को आहूत झारखंड बंद को लेकर विपक
पाकुड़ : हजारीबाग के बरकट्ठा में हुई गोलीकांड के विरोध में 24 अक्टूबर को आहूत झारखंड बंद को लेकर विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम बंद को सफल बनाने को लेकर विपक्षी दलों की बैठक कांग्रेस भवन में हुई। इसमें कांग्रेस, सीपीएम, झारखंड विकास मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए। बंद को लेकर संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार किया जाएगा। 23 अक्टूबर को संध्या 5 बजे सभी दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर मशाल जुलूस निकालेंगे। बंद के दिन सुबह 7.30 बजे कांग्रेस भवन से सड़क पर मार्च निकाला जाएगा। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, माकपा के शाहिद पाल, झाविमो के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, मानिक दुबे, अफजल हुसैन, मुख्तार हुसैन, एनएसयूआई के शाहिद इकबाल, संतु चौधरी, गुड्डू दुबे, निरंजन मिश्रा, शाहनवाज आलम, अनीकुल शेख, देबू विश्वास, विवेक गोस्वामी आदि शामिल हुए।