पाकुड़ में आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
महेशपुर(पाकुड़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार को देर शाम नाबालिग आदिवासी किश
महेशपुर(पाकुड़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार को देर शाम नाबालिग आदिवासी किशोरी (13) से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बुधवार को चांदपुर गांव निवासी दीपक हेम्ब्रम व अनिल मुर्मू के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि वह देर शाम घर के बगल स्थित दुकान में चनाचूर खरीदने गयी थी। उसी समय चांदपुर गांव निवासी दीपक हेम्ब्रम व अनिल मुर्मू युवती को उठाकर खलिहान में ले गया। जहां दीपक हेम्ब्रम व अनिल मुर्मू ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद अनिल मुर्मू भाग खड़े हुए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी बीके ¨सह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
--------------
कोट-
पीड़िता ने थाना में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संतोष कुमार, एसडीपीओ, पाकुड़
गणेश पांडेय