गैस सिलेंडर ब्लास्ट, बाल-बाल बचे लोग
पाकुड़िया(पाकुड़) : सोमवार देर शाम को पाकुड़िया स्थित सनातन सोरेन के घर की रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होन
By Edited By: Published: Tue, 18 Oct 2016 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 06:54 PM (IST)
पाकुड़िया(पाकुड़) : सोमवार देर शाम को पाकुड़िया स्थित सनातन सोरेन के घर की रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना में घर के लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार शान्ति टुडू छोटे गैस सिलेंडर के ऊपर चूल्हे पर चाय बना रही थी, इसी बीच गैस सिलेंडर लीकेज हो गया और आग चूल्हे से बाहर जलने लगा। गृहणी शांति टुडू की सूझ-बुझ से बड़ी घटना टल गयी। घर के लोगों ने सिलेंडर को रसोई से बाहर आंगन में फेंक दिया। लोग घर खाली कर बाहर आ गये, कुछ ही देर में गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर के टुकड़े टुकड़े हो गए। मौके पर पहुंच स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें