पेंशन के 60 आवेदन को मिली स्वीकृति
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित देवदरिया पंचायत में विधवा और वृद्धा पेंशन के 60 आवेदनो
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 07:15 PM (IST)
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित देवदरिया पंचायत में विधवा और वृद्धा पेंशन के 60 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि देवदरिया पंचायत से विधवा व वृद्धा पेंशन के 60 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें अधिकांश आवेदन आदिम जनजाति परिवार से संबंधित थे। पेंशन स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा गया था जिसकी स्वीकृति मिल गई। बीडीओ ने कहा कि अन्य पंचायतों में भी वृद्धा व विधवा पेंशन के आवेदन कर्मियों की हड़ताल समाप्त होते ही स्वीकृति के लिए विभाग को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों के लिए आधार कार्ड और बैंक में खाता होना आवश्यक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें