पेशरार में जनता दरबार आज, सीएस का आगमन कल
लोहरदगा : जिले के अति उग्रवाद प्रभावित पेशरार प्रखंड के कानी टोली बाजार टाड़ स्थित मैदान में रविवार क
लोहरदगा : जिले के अति उग्रवाद प्रभावित पेशरार प्रखंड के कानी टोली बाजार टाड़ स्थित मैदान में रविवार को जनता दरबार सह विकास मेला का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सोमवार को राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा एवं डीजीपी डीके पांडेय पेशरार एक्शन प्लान की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी पेशरार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय शांडिल्य ने दी।
उन्होंने बताया कि जनता दरबार सह विकास मेला में डीसी विनोद कुमार एवं एसपी कार्तिक एस. समेत जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे। जनता दरबार सह विकास मेला में डीसी व एसपी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और उसके निदान की दिशा में ऑन स्पाट कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार सह विकास मेला के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड प्रशासन के साथ पेशरार ओपी की पुलिस अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रही है। बीडीओ ने जनता दरबार सह विकास मेला कार्यक्रम में जंगली-पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को शामिल होने और अपनी-अपनी समस्याओं को प्रशासन के पास रखने की अपील की है। बीडीओ ने प्रखंड के सभी अधिकारियों और कर्मियों के साथ पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।