लीड.. हर गोली में होगा दुश्मन का नाम
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर स्थित फाय¨रग रेंज में शनिवार को
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर स्थित फाय¨रग रेंज में शनिवार को केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल के 158 बटालियन के जवानों ने निशाना साधने का अभ्यास किया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने लक्ष्य निर्धारित कर अपने निशाने को परखा। साथ ही अलग-अलग परिस्थितियों में लक्ष्य हासिल करने का कड़ा अभ्यास किया।
सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवानों ने सहायक कमांडेंट धर्मेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में खूब पसीना बहाया। मौके पर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट डीके राय ने कहा कि हर गोली में दुश्मन का नाम लिखा होना चाहिए। एक भी गोली बर्बाद नहीं होनी चाहिए। दुश्मन चाहे कितना भी चालाक हो वह सच्चाई की लड़ाई के सिपाहियों से जीत नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जवान हर हाल में लक्ष्य के साथ मोर्चे पर तैनात रहें। एक-एक गोली आम आदमी के पसीने की कमाई से सरकार को दिए गए टैक्स से खरीदी जाती है। ऐसे में हमें जनता का कर्ज समझकर गोली का सही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सीआरपीएफ ग्रामीणों की मदद करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए संकल्पित है।