त्योहारों का जीवन में विशेष महत्व : प्रवीण
लोहरदगा : त्रिवेणी टायनी टास्क विद्यालय परिसर में शनिवार को मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमेन प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों का जीवन में विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने से हमारे शरीर को सूर्य की पर्याप्त उर्जा मिलती है। यह एक वैज्ञानिक तथ्य है। प्रतियोगिता में संस्कार हाउस के मयंक चितौड़ा, फैजान खान, अमरजीत उरांव, अभिजीत प्रजापति को प्रथम, एकता हाउस के सनातन टोप्पो, अबु समा अंसारी, अनुज उरांव, जय शिवम कुमार को द्वितीय, प्रगति हाउस के शुभम शाहदेव, हैप्पी कुमार, वेदांत सिंह, सुन्दरम कुमार को तृतीय, विवेक हाउस के आकाश कुमार सिंह, विनय कुमार, आकाश कुमार, हर्षित गुप्ता को चतुर्थ पुरस्कार मिला। इस अवसर पर निधि ओझा, रघुवीर शर्मा, अंकिता वर्मा, प्रियंका सिंह, रघुवीर शर्मा, अर्पणा गुप्ता, पद्मिनी सिंह, आसिया खान, रूबी अग्रवाल, ऋचा सिंह, प्रीति गुप्ता, प्रीति चौरसिया, नितिका वर्मा, तहसीन समा, सौम्या सिंह, पूनम वशिष्ट, रेखा गुप्ता, नीलम गिरी, ऊषा विश्वकर्मा, ज्योति प्रसाद, दुर्गेश शर्मा, ममता सिंह, मीना, अन्नपूर्णा, दीप माला सिन्हा आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर