राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाएं : डॉ. प्रकाश
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को के सभा भवन में बुधवार को आगामी 10 अग
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को के सभा भवन में बुधवार को आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एएनएम, साहिया, साहिया साथी और आंगनबाड़ी सेविकाओं को कृमि की दवा अल्बेंडाजोल से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षक डॉ. प्रकाश कुमार, चंद्रकिशोर मानकी व मुस्तफा अंसारी ने अल्बेंडाजोल गोली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर डा. प्रकाश कुमार ने कहा कि आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को शत प्रतिशत सफल बनाना है। 1-19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को कृमि की दवा देना है। उन्होंने कहा कि अल्बेंडाजोल की गोली 400 एमजी का होता है। 2 वर्ष तक के बच्चे को आधा गोल देना है। चंद्रकिशोर मानकी ने बताया कि 10 अगस्त के अलावे छूटे बच्चों को 17 अगस्त को कृमि की दवा दी जाएगी। कृमि की दवा सभी आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसा और सभी विद्यालय के बच्चों को कृमि की खुराक देने का लक्ष्य है।उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को दोबारा 25 जुलाई को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में एएनएम, साहिया, साहिया सहायक, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं आदि मौजूद थी।