Move to Jagran APP

बारिश की कमी से धानरोपनी प्रभावित

भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नही होने से धानरोपनी कार्य प्रभावित हो रहा है। ब

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jul 2017 09:50 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 09:50 PM (IST)
बारिश की कमी से धानरोपनी प्रभावित
बारिश की कमी से धानरोपनी प्रभावित

भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नही होने से धानरोपनी कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश नहीं होने से धान के बिचड़े खेतों में ही सूख रहे हैं। किसान अभी से ही धान की खेती को लेकर आशंकित होने लगे हैं। सावन माह में भी खेतों में पानी नहीं होने से धानरोपनी का कार्य अबतक प्रखंड में महज 10-12 प्रतिशत ही धानरोपनी हो सका है। प्रखंड के अधिकांश किसान खेती पर ही आश्रित रहते हैं। ऐसे में बेहतर बारिश नहीं होने से किसानों की ¨चता लाजिमी है। प्रखंड क्षेत्र के कुछ किसान पंपसेट की मदद से ¨सचाई कर रोपनी कार्य करने में जुटे हैं। जबकि अन्य किसान अबतक बारिश होने की बाट जोह रहे हैं। दो साल पहले सुखाड़ की मार झेल चुके किसानों को इस बार की मानसून से उम्मीद जगी थी। किसान धनरोपनी को लेकर पैक्स सहित बाजारों से धान बीज खरीद खेतों में बिचड़ा लगाए थे। लेकिन बारिश नहीं होने के कारण किसानों के माथे पर ¨चता की लकीरे पड़ने लगी है। प्रखंड क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अगर इस बार भी किसानों को धान की उपज नहीं हुई तो किसान के पास पलायन के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा। कृषक कर्मा उरांव, सोमा उरांव, राजू उरांव, सोमेश्वर उरांव का कहना है कि खेतों में पानी नहीं होने के कारण खेत मैदान बना हुआ है। समय रहते अगर बारिश नहीं हुई, तो बिचड़े मर जाएंगे। इसके बाद धान की फसल की बुआई संभव नहीं है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसान पानी के अभाव में धान की रोपाई को ले ¨चता में डूबे हुए हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या भगत ने कहा कि सभी किसान अपने-अपने फसलों का बीमा करा लें। साथ ही संभव हो तो ¨सचाई कर धानरोपनी कार्य मे जुट जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.