समिति सदस्य का सम्मेलन 22-23 को
लोहरदगा : विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय समिति सदस्यों का सम्मेलन 22-23 जुलाई
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jul 2017 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 08:15 PM (IST)
लोहरदगा : विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय समिति सदस्यों का सम्मेलन 22-23 जुलाई को सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में होगा। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में विद्या विकास समिति पलामू, रांची, गुमला विभाग से जुड़े सदस्य शामिल होंगे। सम्मेलन में उत्तर पूर्व के संगठन मंत्री दिवाकर घोष एवं सह संगठन मंत्री शशिकांत फड़के, विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, मोतीलाल अग्रवाल, अमरकांत झा, पुष्पेंद्र ¨सह, नीरज लाल, डा. रमेश मणि पाठक शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शशिधर लाल अग्रवाल, अजय प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, अनिल कुमार रात-दिन एक किए हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें