15 सरना स्थल घेराबंदी को मिली स्वीकृति
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सुखदेव भगत की अनुशंसा पर राज्य
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सुखदेव भगत की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में 15 सरना स्थल के घेराबंदी की स्वीकृति दी है। इसमें सदर प्रखंड के मन्हो, हेंदलासो, रामपुर, किस्को प्रखंड के बगडू, कसियाडीह, आनंदपुर, तिसिया, कुडू प्रखंड के उडुमुडू, चिरना, चंदलासो, कैरो प्रखंड के चेरिमा, सढ़ाबे भंडरा प्रखंड के नगड़ी व मकुंदा गांव में सरना स्थल घेराबंदी को स्वीकृति मिली है। इसकी जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इन सरना स्थलों में घेराबंदी का काम शुरू होगा। सरना स्थल घेराबंदी को स्वीकृति मिलने पर जनजातीय समुदाय ने विधायक सुखदेव भगत के प्रति आभार जताया है।