बलिदान दिवस का आयोजन आज
लोहरदगा : आजसू पाटी के तत्वावधान में 22 जून को बलिदान दिवस का आयोजन किया जाएगा। आजसू के केंद्रीय सच
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 09:46 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 09:46 PM (IST)
लोहरदगा : आजसू पाटी के तत्वावधान में 22 जून को बलिदान दिवस का आयोजन किया जाएगा। आजसू के केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव की अगुवाई में लोहरदगा जिला के सेन्हा से बलिदान दिवस का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ में सेन्हा प्रखंड में शहीदों के स्मारक में माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद लोहरदगा, किस्को, कुडू एवं कैरो प्रखंड स्थित शहीद स्मारकों पर भी माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में आजसू के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, कंवलजीत ¨सह, रामलखन साहु, जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, कलीम खान, मिथिलेश ¨सह भी मौजूद रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें