त्योहार के माध्यम से सौहार्द को दें बढ़ावा : बीडीओ
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना परिसर में ईद व रथयात्रा का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बना
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना परिसर में ईद व रथयात्रा का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाने के लिए बुधवार को शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीडीओ ने उपस्थित लोगों को त्योहार के माध्यम से सौहार्द को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि
ईद व रथयात्रा के त्योहार को सभी समुदाय को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलजुल कर मनाना चाहिए, इससे आपसी प्रेम बढ़ता है। थाना प्रभारी रामाशीष पासवान ने कहा ईद व रथयात्रा के दिन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। बैठक में ग्रामीणों ने भंडरा प्रखंड से रथयात्रा में शामिल होकर लौटने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने की मांग रखी, जिसपर थानेदार ने सहमति प्रदान किया। इधर ईद के त्योहार को लेकर क्षेत्र में नौनक छाई है, साथ ही ईद पर्व पर कैरो स्थित ईदगाह के अलावे नरौली, गाराडीह, हनहट, नगड़ा व चेरिमा में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा नमाज अदा किया जाता है, जिसे लेकर सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा हुई। दूसरी ओर कैरो प्रखंड के हनहट में रथयात्रा का त्योहार मनाया जाता है। बैठक में अवर निरीक्षक एसएन मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक एसएन दास, पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष बजरंग उरांव, मुखिया गौतरी देवी, विशेश्वर प्रसाद दीन, नाजिर खान, खलील अंसारी, राजू प्रजापति, अलीरजा अंसारी आदि मौजूद थे।