शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड के खरकी पंचायत के कसियाडीह निवासी सह प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के शिक्षक अब्
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड के खरकी पंचायत के कसियाडीह निवासी सह प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के शिक्षक अब्दुल कुदुस अंसारी के माता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अब्दुल वहाब की पत्नी बीबी मसुलन (107) का गुरुवार की रात निधन हो गया। वे विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी। बीबी मसुलन के निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को नमाज-ए-जुम्मा के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में बीबी मसुलन को सुपुर्दे ़खाक किया गया। इधर बीबी मसुलन के निधन की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कसियाडीह पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। साथ ही दुख की इस घड़ी में हिम्मत से काम लेने की बात कही।