विकास कार्य में गुणवत्ता का रखें ख्याल
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना से संचालित योजनाओं का निरीक्षण शुक्रवार को जिला ग
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना से संचालित योजनाओं का निरीक्षण शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की परियोजना पदाधिकारी डॉ. सुनीता कुजूर ने किया। इस क्रम में उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए निर्धारित समय में योजना को पूरा करने पर बल दिया।
परियोजना पदाधिकारी ने प्रखंड के परहेपाट और पाखर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में मनरेगा योजना से डोभा निर्माण बागवानी के कार्य का निरीक्षण कर योजना का हाल जाना। परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि समय को ध्यान में रखते हुए निर्धारित अवधि में योजना पूरा करना है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से क्षेत्र में मनरेगा योजना से डोभा और बागवानी का कार्य हो रहा है उसका लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में तेजी लाकर बरसात से पहले सभी योजनाओं को पूरा कर अभिलेख बंद करें। इस क्रम में परियोजना पदाधिकारी ने पाखर में चल रहे आंगनबाड़ी निर्माण कार्य का भी जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परियोजना पदाधिकारी के साथ बीपीओ रघुनाथ मुंडा, कनीय अभियंता सूरज प्रजापति आदि शामिल थे।