विकास बने सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष
कैरो (लोहरदगा) : सरहुल पूजा धूमधाम मनाने के लिए बुधवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित अखरा में सु
कैरो (लोहरदगा) : सरहुल पूजा धूमधाम मनाने के लिए बुधवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित अखरा में सुरेन्द्र उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें इस वर्ष सरहुल पूजा वृहद व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही समिति का भी गठन किया गया। इसमें विकास उरांव को अध्यक्ष, दीपक उरांव व कृष्णा उरांव को उपाध्यक्ष अजय उरांव व सुभाष उरांव को मंत्री विकास उरांव को सचिव तुलसी उरांव को सह सचिव सुखराम उरांव को कोषाध्यक्ष तिला उरांव को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे सदस्य विरेन्द्र महली, जगेश्वर उरांव, शंकर, जयराम उरांव, सेवा उरांव, विनोद उरांव, देवराज उरांव, प्रवेश उरांव, भुनेश्वर उरांव व संरक्षक बजरंग उरांव, एतवा उरांव, मुनेश्वर उरांव, तोनेया उरांव, पांडेय उरांव, सीताराम उरांव, बुधराम उरांव आदि लोगों को बनाया गया।