लोहरदगा में पारा चार के नीचे
लोहरदगा : अपेक्षा के प्रतिकुल मकर संक्रांति के बाद भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। जिले का
लोहरदगा : अपेक्षा के प्रतिकुल मकर संक्रांति के बाद भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। जिले का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सर्द मौसम और शीतलहरी अब भी लोगों को सता रहा है। लोग घर से निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्कूल तक में अभी छुट्टी का एलान नहीं किया है जबकि रांची सहित आसपास के कई जिलों में ठंड को देखते हुए प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
सोमवार को फिर एक बार मौसम की बेरूखी कायम रही है। अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस में सिमट जाने से दिन के धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल रहा।
ठंड के कारण गरीब तबके के लोगों, ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों, पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों, वृद्धों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। शाम होते ही लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमटकर रह जा रहे हैं। गर्म कपड़ों के बिना कोई भी घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा।