सेन्हा में दीपावली के तैयारी जोरों पर
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में दीपावली के त्योहार की तैयारी जोरों पर है। स्थानीय लोग
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में दीपावली के त्योहार की तैयारी जोरों पर है। स्थानीय लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और रंग-रोगन कार्य को अंतिम रूप दे दिए है। दीपावली को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव-गांव में मिंट्टी के दीयों की ब्रिकी में काफी इजाफा हुआ है। दीपावली के मौके पर इस बार लोग चाइनिज सामान को दर किनार कर मिट्टी के दीये खरीद रहे हैं। ग्रामीण प्रवेश में चाइनिज सामान इस बार उपयोग में नहीं देखने को मिल रहा है।
प्रखंड मुख्यालय के चौक-चौराहों में ऐसी एक भी दुकान नजर नहीं आ रही जहां काफी मात्रा में चाइनिज सामान दिखाई पड़ रहा हो। चाइनिज सामान के बहिष्कार के कारण प्रखंड में इस बार मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ गई है। सेन्हा प्रखंड में इस बार मिंट्टी के दीये लेने वालों की भीड़ ज्यादा दिखाई पड़ रही है ।