Move to Jagran APP

ज्ञान का प्रकाश फैलाना ही दीपावली : सुरेश

लोहरदगा : सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें

By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 05:07 PM (IST)
ज्ञान का प्रकाश फैलाना ही दीपावली : सुरेश

लोहरदगा : सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद प्राचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अज्ञान रूपी अंधकार से निवृत्त होकर सतत ज्ञान के प्रकाश को पाना ही दीपावली है। ज्ञान का प्रकाश ही संसार में उजाला ला सकता है।

loksabha election banner

नंदकिशोर साहु ने ज्ञान का दीप जलाएं विषय पर विचार व्यक्त किए। राजकुमार दीक्षित ने कहा कि बच्चों को अनावश्यक आतिशबाजी एवं बम-पटाखों से दूर रहना चाहिए। जिससे कि वे पूर्ण सुरक्षित रह सकें। रीता तिवारी ने कहा कि दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसमें घर की साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश, लक्ष्मी उपासना व गौ पूजन किया जाता है। दीपावली महोत्सव में बच्चों में सामूहिक नृत्य-गीत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। आकृति एवं अदिति ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर जगदीश पांडे, सरिता जायसवाल, सुनीता कुमारी, महेंद्र मिश्र, गणेश प्रसाद, अशोक ¨सह, राजेश पांडे, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, कुशवाहा कांत, अशोक साहु व त्रिलोचन साहु आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.