महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करना : सुषमा
लोहरदगा : जय मां सरस्वती इंगलिश मीडियम पब्लिक स्कूल में शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर सांस्कृतिक
लोहरदगा : जय मां सरस्वती इंगलिश मीडियम पब्लिक स्कूल में शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान चाकलेट रेस, बिस्कुट रेस, मेढ़क रेस, बोरा रेस, गणित रेस, सूई धागा रेस, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निखिल उरांव, अभय टोप्पो, अमरदीप भगत, प्रेरणा, ¨प्रस कुमार ¨सह, अदिति ¨सह, उमेश उरांव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व विद्यालय की निदेशक अधिवक्ता सुषमा ¨सह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करना है। इसके लिए जरूरी है कि हम उनके आदर्शों को अपनाएं। महात्मा गांधी ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए संकल्प की जरूरत है। मौके पर उप प्राचार्या दीपा शिखर, धीरज ¨सह, प्रियंका ¨सह, संध्या ¨मज, निशांत कुमार, रोहित दसौंधी, रिचा साहु, अशोक साहु, कृष्णा अर्जुन, नीलू साहु आदि मौजूद थे।