Move to Jagran APP

ग्रामीणों की समस्या का होगा निदान : रामलखन

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के भड़गांव बाजार टांड में बुधवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोज

By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 05:08 PM (IST)
ग्रामीणों की समस्या का होगा निदान : रामलखन

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के भड़गांव बाजार टांड में बुधवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का शुभारंभ सेन्हा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को जोड़ने का प्रयास प्रखंड प्रशासन की ओर से किया गया। साथ ही समस्याओं के आन-द-स्पॉट निराकरण पर बल दिया गया।

loksabha election banner

जनता दरबार में ग्रामीणों ने इंदिरा आवास, बैंक खाता, केसीसी, राशन कार्ड, ¨सचाई, चापाकल मरम्मत आदि की समस्याएं रखी। मौके पर जिप सदस्य रामलखन प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा। ग्रामीण अपनी समस्याओं को खुलकर रखें। प्रखंड प्रशासन आपके घर पहुंचा है। आपकी सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।

बीडीओ अमिताभ भगत ने कहा कि ग्रामीणों को अब प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब आपके घर में ही आपका काम होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में जरूरी योजना का प्रस्ताव दें। इस पर त्वरित कार्रवाई होगी। जरूरतमंदों लोगों को एक सप्ताह के भीतर राशन कार्ड मुहैया कराया जाएगा।

जनता दरबार में प्रखंड प्रमुख कलावती देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला, त्रिलोकी ¨सह, सनम भगत यशोदा देवी, सीडीपीओ नीलू रानी, डा. अभिनव, गणेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

शिविर में 62 मरीजों का किया गया इलाज

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के भड़गांव में आयोजित जनता दरबार में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिसमें 62 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गई। चिकित्सकों की हड़ताल के बावजूद एएनएम ने शिविर में पहुंचे मरीजों का इलाज किया। मौके पर अजय कुमार, सीमा रौशनी टोप्पो, सीमा कुमारी, जानकी कुमारी, झालो देवी आदि मौजूद थे।

जनता दरबार जर्जर पथ का मामला उठा

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के भड़गांव में जनता दरबार में बस्ती के जर्जर पथ मामला ग्रामीणों ने उठाया। साथ ही बीडीओ, 20 सूत्री अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य को मौके पर ले जाकर पथ की जर्जरता से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि 14 वर्ष पहले मुख्य सड़क से मस्जिद होते हुए बासुदेव उरांव के घर तक एक किलोमीटर लंबे इस पथ का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से इस पर कोई काम नहीं हुआ है। इस पर बीडीओ अमिताभ भगत ने मुखिया यशोदा देवी से ग्राम सभा के माध्यम से इस काम का प्रस्ताव भेजने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.