समस्याओं निदान के लिए चलेगा चरणबद्ध आंदोलन : विधायक
लोहरदगा : जिला कांग्रेस पार्टी की बैठक बुधवार को विधायक सुखदेव भगत के आवासीय कार्यालय में हुई। इसमे
लोहरदगा : जिला कांग्रेस पार्टी की बैठक बुधवार को विधायक सुखदेव भगत के आवासीय कार्यालय में हुई। इसमें संगठन विस्तार, मजबूती और जिले की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर विधायक सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि जिले की समस्याओं के निदान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन समाधान होने तक जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए संगठन के महत्व को समझने की जरूरत है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रखंड कांग्रेस कमेटी की सूची एवं पंचायत अध्यक्षों की सूची 31 अगस्त तक जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा कर दें। सूची में सक्रिय एवं कार्य करने वाले निष्ठावान कांग्रेसियों को अवश्य जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखंडों के सक्रिय कांग्रेस जनों की बैठक 28 अगस्त को कराएं। बैठक के माध्यम से संगठन की मजबूती एवं स्थानीय जनसमस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष साबिर खान, डोमना उरांव, शामूल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, हाजी सहदूल अंसारी, नंदू शुक्ला, खलील अंसारी, बेंजामीन लकड़ा, नेसार अहमद, साजिद अहमद चंगु, प्रभात भगत, सोनू कुरैशी, फुलदेव उरांव आदि शामिल थे।