एक पौधा दस बेटे के समान : बीडीओ
किस्को (लोहरदगा) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड मे हरियाली अभियान की शुरुआत की ग
किस्को (लोहरदगा) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड मे हरियाली अभियान की शुरुआत की गई। इसकी शुरुआत प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, सभी विद्यालयों, सभी पंचायत व आंगनबाड़ी केंद्रों में हरियाली शपथ कार्यक्रम से हुआ। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सुरेन्द्र उरांव, अंचल में कुमारी गीतांजलि, किस्को थाना में अंचल निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों व आम लोगों को हरियाली शपथ दिलाई। मौके पर बीडीओ सुरेंद्र उरांव ने कहा कि एक पौधा दस बेटे के सामान है। जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान है। किस्को अंचल पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने कहा की पेड़ लगाओ अभियान को आज आंदोलन बनाने की जरुरत है। इस अवसर पर चंदन, सागवान, अशोक, गम्हार, अमरुद, आम, नींबू के पौधे लगाए। मौके पर सतनारायण राय, दशरथ महतो, अमिन कुमार, अभय कुमार, ददन राम, अरविन्द कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजा अंसारी, नजीर अंसारी आदि मौजूद थे।