कुड़ू में कई घरों की छतें उड़ीं
कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड क्षेत्र में रविवार देर रात आई तेज आंधी-बारिश से कई घरों की छतें उड़ गई
By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 07:26 PM (IST)
कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड क्षेत्र में रविवार देर रात आई तेज आंधी-बारिश से कई घरों की छतें उड़ गई हैं। आंधी-बारिश के कारण कई परिवारों को दूसरो के घर में शरण लेना पड़ा। आंधी से बारीडीह गांव के नयूम अंसारी और नौशाद अंसारी के घर का एसबेस्टस उड़ गए। सोमवार को मुखिया ललिता उरांव, उप मुखिया हफीजुल अंसारी ने प्रभवित क्षेत्रों का दौरा कर मुआवजा दिलाने के लिए प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें