कैरो में आंधी से पेड़ गिरे, बिजली बाधित
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार को दोपहर बाद आंधी के साथ आई बारिश से कई
By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 07:24 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार को दोपहर बाद आंधी के साथ आई बारिश से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। हालांकि इससे प्रखंड क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आंधी-बारिश से किसी के जानमाल की भी क्षति नहीं पहुंची। पर आंधी-बारिश से कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बिजली एवं टेलीफोन सेवा ठप पड़ गई है। कुडू-कैरो मुख्य पथ पर पेड़ गिरने से कई घंटे तक वाहनों का परिचालन बंद रहा। आंधी-बारिश के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें