मनोरंजक रूप से बच्चों को दे शिक्षा : ओमप्रकाश
लोहरदगा : वनवासी कल्याण केंद्र में आचार्यों के छह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन हुआ। इसमें एक
लोहरदगा : वनवासी कल्याण केंद्र में आचार्यों के छह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन हुआ। इसमें एकल विद्यालय के नवीन आचार्यों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल 41 आचार्यों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह हित रक्षा प्रमुख ओमप्रकाश अग्गी ने कहा कि विद्यार्थियों को मनोरंजक रूप से शिक्षा दें। इसके तहत बच्चों को कथा, कहानी, गीत, भजन, खेलकूद के माध्यम से साक्षर बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का परिदृश्य बदल गया है। हमें बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा देनी है। मौके पर क्षेत्रिय हित रक्षा प्रमुख अजय कुमार ¨सह, क्षेत्रिय शिक्षा प्रमुख विरेंद्र शर्मा, प्रांत शिक्षा प्रमुख नंदा बड़ाईक, संभाग हित रक्षा प्रमुख लक्ष्मी नारायण भगत, प्रांत सह शिक्षा प्रमुख कामेश्वर साहू, अर¨वद कुमार, पुनीत कुमार लाल, ब्रजमनी पाठक, मंगल उरांव, रामेश्वर उरांव, बंशीलाल बड़ाइक, राजेश्वर उरांव आदि मौजूद थे।