परियोजना कर्मियों की हड़ताल जारी, दिया धरना
लोहरदगा : परियोजना कर्मियों की हड़ताल जारी है। परियोजना कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष सोमवार को धरन
लोहरदगा : परियोजना कर्मियों की हड़ताल जारी है। परियोजना कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष सोमवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों पर बल दिया। परियोजना कर्मियों ने सरकार पर उनकी मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ के आह्वान पर प्रदर्शन करते हुए एपीओ सह एडीपीओ अशोक कुमार पांडे ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को रसातल में भेजने पर आमदा है। इसी कड़ी में आंदोलन पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। यदि यही हाल रहा तो प्राथमिक शिक्षा हाशिए पर चला जाएगा। कर्मियों की पूर्व की सभी मांगों पर सरकार कार्रवाई करे, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना कर्मियों को छठे वेतनमान के अनुरूप वेतन का निर्धारण एवं वेतन मिलना चाहिए। धरना-प्रदर्शन में परवेज शाह, पूनम मंजुला एक्का, सरिता एक्का, यासीन अंसारी, श्याम चौधरी, गुलाम अशरफ, सुफियान अंसारी, रवि भूषण प्रजापति, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, सपना सिंह, ओम प्रकाश रंजन, सुशीला कुमारी, प्रकाश रंजन, जयपाल भगत, बसंत राम, तबारक हुसैन, बिरेंद्र उरांव, पतीश्वर भगत आदि शामिल थे।