पीडि़त परिवार से मिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
लोहरदगा : सदर प्रखंड क्षेत्र के हिरही गांव के कांग्रेसी नेता मोईन अंसारी के निधन का समाचार सुनकर बुध
By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 07:14 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 07:14 PM (IST)
लोहरदगा : सदर प्रखंड क्षेत्र के हिरही गांव के कांग्रेसी नेता मोईन अंसारी के निधन का समाचार सुनकर बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार के सदस्यों को इस दु:ख की घड़ी में हर तरह के सहयोग की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार आपके साथ है। मौके पर आलोक कुमार साहु, महताब आलम, शाहिद अहमद बेलू, फिरोज अंसारी, एजाज अंसारी, हाजी सदरूल अंसारी, रवि रौशन बेक आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें