Move to Jagran APP

सरकार को समस्याओं से सरोकार नहीं : सुखदेव

कुडू (लोहरदगा) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बुधवार को कुडू प्रखंड के विभिन्न गांवों का द

By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 06:59 PM (IST)
सरकार को समस्याओं से सरोकार नहीं : सुखदेव

कुडू (लोहरदगा) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बुधवार को कुडू प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और उपचुनाव में सबका सहयोग मांगा। सुखदेव भगत ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद प्राथमिकता के साथ निराकरण का भरोसा दिलाया। कहा इस बार के उप चुनाव में लोगों का साथ मिला तो विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। लोगों को अपनी समस्या के निदान के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। विस चुनाव में कांग्रेस का साथ देना जरूरी है। दौरे के क्रम में कुडू नवाटोली में ग्रामीणों से कहा कि राज्य की हालत बद से बदतर हो गई है। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। राज्य सरकार को समस्याओं के निदान से कोई सरोकार नहीं है। विगत छह वर्षो तक लोहरदगा में आजसू पार्टी की विधायकी रहने के बावजूद समस्याएं दूर होने के बजाए और भी बढ़ गई है। सुखदेव भगत ने कहा कि उपचुनाव में लोहरदगा के मतदाता कांग्रेस का साथ देकर आजसू को उसकी करनी का फल देगी। दौरे के क्रम में विभिन्न दलों के सैंकड़ों कार्यकताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत कर चुनाव कार्य में लगने की बात कही। सदस्यता ग्रहण करने वालों में खुर्शीद अंसारी, अमीन अंसारी, शाहजहां अंसारी, खालिक अंसारी, शकील अंसारी, ऐनुल अंसारी, सामूल अंसारी आदि शामिल हैं। मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.