Move to Jagran APP

जनता के सुख-दुख के साथी बनें कार्यकर्ता : सुखदेव

कैरो (लोहरदगा) : कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को कैरो प्रखंड में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता स

By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 07:01 PM (IST)
जनता के सुख-दुख के साथी बनें कार्यकर्ता : सुखदेव

कैरो (लोहरदगा) : कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को कैरो प्रखंड में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती, लोहरदगा विधनसभा उप चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 130 साल का जो सफर तय किया है वह कार्यकर्ताओं के बदौलत ही है। कार्यकर्ता ही पार्टी को सजाते-संवारते रहे हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनता के सुख-दुख में साथी बनें। उन्होंने बूथ जीतो अभियान का नारा दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही कांग्रेस विजय पताका लहराएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। आप सभी कार्यकर्ताओं पर हमें गर्व है। आपके बदौलत ही हमने जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के विश्वास को कायम रखा। सुखदेव भगत ने कहा कि आगामी विस उप चुनाव में पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष साबिर खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को वोटकटवा लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। मौके पर बुधराम उरांव, अनीस अहमद, विवेक प्रजापति, उमेश महतो, अनुज साहू, नारायण उरांव, मगन उरांव, गणपत उरांव, एतवा उरांव, मु स्लिम अंसारी, चंद्रदेव उरांव, किशोर, मोजाहिर अंसारी, जलील खान, छेदी अंसारी, बुधवा उरांव, जमील खान, राजकिशोर, फादर नेम्हस एक्का, फूलदेव उरांव, डोमना उरांव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.