प्रखंड में 48 घंटे से बिजली गुल
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल है। इसके कारण स्थानीय उपभोक्ताओं का
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 08:13 PM (IST)
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल है। इसके कारण स्थानीय उपभोक्ताओं का खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र में कोमेन के कहर के बावजूद बिजली गुल होने से प्रखंड वासियों को दोहरी मार पड़ रही है। प्रखंड में 48 घंटे से बिजली गुल होने से ग्रामीणों का मोबाइल चार्ज भी नहीं हो रहा है। इससे उनका संपर्क प्रखंड व जिला मुख्यालय से लगभग टूट चुका है। प्रखंड क्षेत्र में विद्युत संचालित व्यवसाय भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। प्रखंड वासियों को केरोसिन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें