जलयात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु
कैरो (लोहरदगा) : जय श्रीराम समिति द्वारा प्रखंड क्षेत्र में सावन की पहली सोमवारी के मौके पर जलयात्रा
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 07:28 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : जय श्रीराम समिति द्वारा प्रखंड क्षेत्र में सावन की पहली सोमवारी के मौके पर जलयात्रा निकाली गई। अस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने कंदनी नदी से जल उठाकर विराजपुर के बुढ़वा महादेव व कैरो प्रखंड स्थित शिवालय में जलाभिषेक किया। गजनी के महादेव मंडा, खरता के मनोकामना सिद्ध भोले शंकर मंदिर के साथ प्रखंड के नरौली, हनहट, सड़ाबे, गुड़ी, नगजुआ गांव स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषक कर सूख-समृद्धि की कामना की। मौके पर समिति के मुरारी सोनी, गौतम कुमार, टुनू साहू, राधेश्याम साहू, सुरेश साहू, संजय आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें