सर्वांगीण विकास को समर्पित है हिंडाल्को
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : हिंडाल्को जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को बगडू खनन क्षेत्र में
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : हिंडाल्को जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को बगडू खनन क्षेत्र में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ एनवीजीएल के लीड ऑडिटर मृणमय घोराई ने फीता काटकर किया। सिलाई प्रशिक्षण के शुभारंभ के बाद उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण की पूरी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बगडू खनन क्षेत्र में ग्रामीण विकास द्वारा कराए जा रहे स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा कार्यक्रम, आधारभूत संरचना, आर्थिक विकास के कार्यो का भी स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही खनन क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के कल्याण संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने विगत आठ वर्षो में कई बड़ी कंपनियों में एसए 8000 का आडिट किया है। हिंडाल्को खान प्रभाग में बीके झा के निर्देशन में अलग तरीके से कार्यप्रणाली देखने को मिली है। इसमें मुख्य रूप से मछली पालन, गव्य पालन, दूध उत्पादन, शिक्षा से संबंधित कार्यो पर बल दिया जा रहा है। हिंडाल्को सर्वागीण विकास के लिए समर्पित है। इसके लिए कंपनी बधाई का पात्र है। मौके पर प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, एसबी सिंह, अजय कुमार पांडे आदि मौजूद थे।