रेल यात्रियों ने की पॉकेटमार की धुनाई
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : रांची-लोहरदगा यात्री रेलगाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों ने शुक्रवार को पॉके
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : रांची-लोहरदगा यात्री रेलगाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों ने शुक्रवार को पॉकेटमारी करते युवक को रंगे-हाथ पकड़ा। इसके बाद लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पॉकेटमार की पहचान रांची जिले के गाड़ीखाना क्षेत्र निवासी आमीर अंसारी का पुत्र नसीम अंसारी के रूप में हुआ है। बताया जाता है कि लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के तेतरडांड़ गांव निवासी स्वर्गीय मंगल लोहरा का पुत्र परदेशिया लोहरा यात्री रेलगाड़ी आरएल-4 से रांची जाने के लिए लोहरदगा स्टेशन पहुंचा था। जहां पर पॉकेटमार ने परदेशिया के पॉकेट से एक हजार रुपए निकाल लिया, जिसे स्टेशन पर खड़े अन्य यात्री देख रहे थे। इसके बाद कुछ यात्रियों ने पॉकेटमार को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। रेल यात्रियों का कहना था कि लोहरदगा-रांची रेलखंड पर आए दिन पॉकेटमारों द्वारा यात्रियों की जेबें साफ कर दिया जाता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।