टेंपों पलटने से सात घायल
भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा-बेड़ो मुख्यपथ पर भंडरा थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव के समीप मंगलवार को सड़
भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा-बेड़ो मुख्यपथ पर भंडरा थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने टेंपो को आग के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि लोहरदगा से यात्रियों को लेकर टेंपो भंडरा जा रही थी, तभी भंडरा बरवाटोली के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टेंपो में सवार गजनी निवासी ऊषा देवी (35), कुम्हरिया निवासी ऊषा कुमारी (22), विभा कुमारी (24), पारहा निवासी प्रभा कुमारी (17), भौंरों तरींगन टोली निवासी चंद्रमुनी देवी (20), बलसोता निवासी मैमुन बीबी (55), बेदाल टंगराटोली निवासी मीना कुमारी (15) को चोटें आई है। ऊषा देवी, मैमुन बीबी व ऊषा कुमारी को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। टेंपो बरवाटोली का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भंडरा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, अवर निरीक्षक सुलेन्द्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।