किशोरियों को अपने अधिकार जानने की जरूरत
लोहरदगा : सर्व शिक्षा अभियान के तत्वावधान में नगर भवन में किशोरी जागरूकता अभियान के दो दिवसीय कार्यक
लोहरदगा : सर्व शिक्षा अभियान के तत्वावधान में नगर भवन में किशोरी जागरूकता अभियान के दो दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इसमें किशोरियों के स्वास्थ्य, अधिकार व जागरूकता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उच्च शिक्षा की सहायक निदेशक लुदी कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में किशोरियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। लोग अपने अधिकार नहीं जानने की वजह से पिछड़ जा रहे हैं। विशेषकर किशोरियों की यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को अपने अधिकार और कानून की जानकारी रखनी चाहिए। जीवन कौशल की समझ बेहद जरूरी है। मित्र कैसा हो, बचपन से किशोरावस्था की ओर बढ़ते कदम की जानकारी, साथियों का दबाव, अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श, पहले पढ़ाई फिर विदाई, मानव तस्करी और छेड़खानी के प्रति भी जागरूक होने की जरूरत है। कार्यक्रम में डीईओ उर्मिला कुमारी, डीएसई प्रबला खेस, सपना सिंह, गणेश लाल आदि मौजूद थे।