परंपरा को संजोने की जरूरत : सोमे
लोहरदगा : शहर के सोबरन टोली में रविवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा सह धर्म सम्मेलन का आयोजन किया
लोहरदगा : शहर के सोबरन टोली में रविवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा सह धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर सभा के राष्ट्रीय सचिव सोमे उरांव ने कहा कि पूजा पद्धति एवं प्रकृति के साथ सरना धर्म का विशेष लगाव रहा है। आदिवासी समाज के लोग नशापान, अंधविश्वास, डायन-बिसाही प्रथा से दूर रहें तभी सरना समुदाय का विकास संभव है। यह समाज आदिकाल से ही प्रकृति प्रेमी रहा है। प्रकृति से नजदीकी ही हमारी पहचान है। हमें अपने परंपराओं को संजोने की आवश्यकता है। हमारी विरासत गौरवपूर्ण रहा है इस पर हमें गर्व करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ से हमें हमारी सभ्यता को बचाना चाहिए। मौके पर चंदन भगत, संजय भगत, राजकुमार उरांव, सहदेव उरांव, राधा तिर्की, जलेश्वर उरांव, जयपाल उरांव, सूरज भगत, मनोज लकड़ा, ऋषिकांत भगत, अर्जुन भगत, धीरज, तारा उरांव, मीना उरांव, जयराम उरांव, मनोज भगत, ब़द्धेश्वर उरांव, अंजली भगत आदि मौजूद थे।