शिक्षा के बिना विकास महज सपना
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड के बगडू जामुनटोली में रविवार को 12 पड़हा बेल की बैठक बेल के अध्यक्ष दशरथ उर
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड के बगडू जामुनटोली में रविवार को 12 पड़हा बेल की बैठक बेल के अध्यक्ष दशरथ उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास महज एक सपना है। अशिक्षा ही किसी भी समाज को आगे बढ़ने से रोकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासियों की आबादी होने के बावजूद वे प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व शैक्षिक विकास से ही सर्वागीण विकास हो सकता है। पूर्व मंत्री सधनू भगत ने कहा कि समाज में राजनीतिक चेतना लानी होगी। बिना राजनीतिक चेतना के समाज अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल को बचाने की जरूरत है। सरना स्थल व देशवाली स्थल पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पूर्व विधायक देव कुमार धान ने सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास पर प्रकाश डालते हुए जागरूक होने की बात कही। बैठक में मुनीलाल उरांव, करमा उरांव, लक्ष्मण उरांव, बासुदेव उरांव, बालेश्वर उरांव, सोमे उरांव, रतिया उरांव, पचुआ उरांव, बुद्धदेव उरांव, शनिचरवा उरांव, अनीता भगत, करमी उरांव आदि मौजूद थे।