जागरूकता से मलेरिया का रोकथाम संभव
लोहरदगा : मलेरिया विभाग के तत्वावधान शनिवार को मलेरिया दिवस पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आय
लोहरदगा : मलेरिया विभाग के तत्वावधान शनिवार को मलेरिया दिवस पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के पतराटोली के अराउज हाल में कार्यशाला व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्विज प्रतियोगिता में संतोष उरांव को प्रथम, रवि उरांव को द्वितीय व आफताब अंसारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डा. उगेश्वर राम ने कहा कि जागरूकता से मलेरिया का रोकथाम संभव है। लोग अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करें। कार्यक्रम में रजनी लकड़ा, अनुज प्रसाद वर्मा, नौशाद अंसारी आदि मौजूद थे। किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी कार्यशाला व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।
प्रतियोगिता आयोजित
संवाद सूत्र, किस्को (लोहरदगा) : विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8-10 में अध्यनरत 40 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को चिकित्सा पदाधिकारी डा. मानकी कृष्ण मोहन शाही ने पुरस्कृत कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर डा. शाही ने कहा कि मलेरिया के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है। इसके लिए विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने मलेरिया से बचाव व उपचार की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन मेनका प्रजापति, किरण मुर्मू, अजय कुमार, उर्सुला कुजूर, सोनी, संगीता आदि मौजूद थे।