बाल कल्याण समिति के हवाले हुआ नाबालिग
भंडरा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के बरही गांव निवासी दिनेश महतो ने शनिवार को भटककर आंध्र प्रदेश के सि
By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 07:54 PM (IST)
भंडरा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के बरही गांव निवासी दिनेश महतो ने शनिवार को भटककर आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद पहुंचे बालक को बाल कल्याण समिति के सदस्य बालकृष्णा सिंह के हवाले किया। दिनेश ने बताया कि वह सिकंदराबाद स्थित फेनो प्लस कंपनी में काम करने के लिए गया था। जहां नाबालिग जेसम मुंडा पहले से पहुंचा हुआ था। कंपनी के कर्मचारी जेसम की भाषा नहीं समझ पा रहे थे। उसे झारखंड का रहने वाला जानकर कर्मचारियों ने जेसम को दिनेश के हवाले कर दिया। दिनेश ने शनिवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य बालकृष्णा सिंह के सुपुर्द किया है। अब समिति उसके घर और परिजनों का पता लगाएगी। जेसम अपना घर बुंडू स्थित तमाड़ के आसपास बता रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें