डीईओ व डीएसई ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
किस्को (लोहरदगा) : विद्यालय चलें, चलाएं अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए गुरुवार को जिला शिक्षा पद
किस्को (लोहरदगा) : विद्यालय चलें, चलाएं अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी व जिला शिक्षा अधीक्षक प्रबला खेस ने किस्को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने होंदगा उत्क्रमित उर्दू मवि, फटेया टोली प्राथमिक विद्यालय, मवि नारी नवाडीह, किस्को मवि समेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण कर अभियान की जानकारी ली। इस दौरान होंदगा उत्क्रमित उर्दू मवि में कई कमियां पाए जाने पर डीएसई ने शिक्षकों को फटकार लगाई। साथ ही, पंजियों के अद्यतन नहीं रहने पर शिक्षक जाहिद आलम से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं फटेया टोली प्रावि में बच्चों से शौचालय सफाई कराते देख डीएसई काफी नाराज हुई। नीनी मवि में जांच के दौरान संतुष्टि जताते हुए पदाधिकारियों ने कुछ बिंदुओं पर सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके अलावे मवि नारी नवाडीह में पदाधिकारियों ने बाल पंजी, बाल संसद, नामांकन की जांच की। किस्को मवि में भी अभियान के तहत हो रहे नामांकन, शिक्षा व्यवस्था की पड़ताल की गई। मौके पर अरुणा लता केरकेट्टा, वंदना देवघरिया, मरियम हेम्ब्रम, मंजुला एक्का आदि मौजूद थे।