सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं रामनवमी : बीडीओ
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो की अध्यक्षता म
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीडीओ ने सभी लोगों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में शांति के साथ रामनवमी का त्योहार मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि त्योहार को सभी समुदाय के लोगों द्वारा आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए, इससे आपसी प्रेम बढ़ता है। कैरो में नवमी एवं दशमी, नगजुआ में नवमी व हनहट में नवमी के मौके पर मेला का आयोजन को ले समिति के सदस्यों द्वारा पेयजल एवं साफ-सफाई की मांग की गई। बैठक में सीओ ब्रजलता, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार एक्का, थाना प्रभारी राम प्यारे राम, उप प्रमुख दिलीप सिंह, जीएन यादव, शत्रुधन प्रसाद, एमके सिंह, श्याम सुंदर उरांव, विवेक महतो, कैलाश महतो, खलील अंसारी, अनिल पांडे, सूरजमनी भगत, सुमित्रा उरांव, जलील खान, दीप साय, लखन उरांव, राम बुझावन गुप्ता, अनुज साहू, विनोद पांडे आदि मौजूद थे।