Move to Jagran APP

कृषि का विकास हमारी जरूरत

लोहरदगा : सदर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया

By Edited By: Published: Fri, 20 Mar 2015 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2015 08:52 PM (IST)
कृषि का विकास हमारी जरूरत

लोहरदगा : सदर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के छह-सात सौ कृषकों ने भाग लिया। साथ ही 50-70 किसानों ने अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी विजयनाथ मिश्र ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बेहतर उत्पाद प्रदर्शित करने वाले अरकोसा गांव के राजेश्वर महतो को प्रथम, कुजरा गांव के राजेश उरांव को द्वितीय व अरकोसा गांव के सुबोध महतो को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। बीडीओ ने कहा कि कृषि का विकास हमारी जरूरत है। वर्तमान समय में कृषि को रोजगार के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता है। किसान आधुनिक कृषि पद्धति का इस्तेमाल करें। मौके पर सीओ अनुराग तिवारी, सीडीपीओ सीता पुष्पा के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी व किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.