शांति व सौहार्द का संदेश देता है सरहुल
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय में सरना समिति के तत्वावधान में प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन किया गय
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय में सरना समिति के तत्वावधान में प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन किया गया। झखरा स्थल में पारंपरिक रूप से पाहन जुएल उरांव एवं पुजार साधो भगत एवं महतो रोयां उरांव द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया गया। जिसके बाद झखरा स्थल से कैरो के विभिन्न मुहल्ला होते हुए शाभा यात्रा मेला टांड़ पहुंचकर मेला में तब्दील हो गई। मेले में अतिथियों का स्वागत पगड़ी पोशी कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि सरहुल पर्व प्रेम, सौहार्द व शांति का संदेश देता है। अपनी संस्कृति को बचाना हमारा कर्तव्य है। हम सब को एकजुट होकर सभ्यता व परंपरा की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारा जीवन आधार है। इसी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। आज इसे समझने की जरूरत है। चाहे कोई भी त्योहार हो हमे सभी समुदायों के साथ मिलकर मनानी चाहिए। इससे हमारी एकता बनी रहती है। विभिन्न गांवों से आए खोड़हा द्वारा पारंपरिक रूप से कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कैरो, नवाटोली, उतका, महुवरी, बारीडीह, उमरी, सकुरहुटा, एड़ादोन, सड़ाबे, सहित कई खेड़हा महोत्सव में शामिल थे। मौके पर जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव, एतवा उरांव , परमेश्वर भगत, मनी उरांव, बिरेन्द्र उरांव, सत्यनारायण उरांव, सुखदेव उरांव, सुधीर उरांव, अजय उरांव, बसंत उरांव, बुधवा उरांव, बजरंग उरांव, सोमरा उरांव, शनि भगत, तिला उरांव, राजू उरांव, शिवपूजन उरांव, बाबूलाल उरांव, सूरज मोहन साहु, रामपवित्र सोनी, विशेश्वर प्रसाद दिन, कैलाश महतो, सूरज अग्रवाल, कलीम खान, ओम भारती, रमेश बैठा, संतोष महतो, कंवलजीत सिंह, विनोद भगत आदि मौजूद थे।