लाल नवल को किया गया सम्मानित
लोहरदगा : रांची में 14-16 मार्च तक आयोजित एग्रोटेक किसान मेला में जिले के किसान प्रतिनिधि लाल नवल कि
By Edited By: Published: Fri, 20 Mar 2015 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2015 06:15 PM (IST)
लोहरदगा : रांची में 14-16 मार्च तक आयोजित एग्रोटेक किसान मेला में जिले के किसान प्रतिनिधि लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव को सम्मान के लिए चयन किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को रघु टोली स्थित कृषि भवन में कृषि वैज्ञानिक डा. शंकर सिंह ने लाल नवल को सामूहिक खेती के प्रोत्साहन व पलायन रोकने को लेकर पुरस्कृत किया। डा. शंकर सिंह ने रांची बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति जार्ज जॉन द्वारा दिए गए सम्मान से लाल नवल को सम्मानित किया। मौके पर मुकेश कुमार, रश्मि कंडुलना आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें