आरटीई का महत्व समझना जरूरी : ओम
संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के बुनियादी विद्यालय में बुधवार को शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के बुनियादी विद्यालय में बुधवार को शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों, अभिभावकों को आरटीई के बारे में बताया गया। मौके पर कुडू प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि ओम भारती ने कहा कि शिक्षा अधिकार कानून का महत्व समझना बेहद जरूरी है। यह हमें शिक्षा का अधिकार देता है। अधिनियम के तहत 6-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को शिक्षा की गारंटी दी गई है। साथ ही विद्यालयों में बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की संख्या, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधन के बारे में स्पष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कानूनों में आम आदमी के अधिकारों की रक्षा की गई है। जिससे रूबरू होकर हम समाज में आगे बढ़ सकते हैं। मौके पर रविशंकर मिश्रा, बचन लाल यादव, प्रदीप वैद्य, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।