मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन : अयूब
लोहरदगा : तीन सूत्री मांगों के समर्थन में नगर परिषद कर्मियों द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन के तहत नप कार
लोहरदगा : तीन सूत्री मांगों के समर्थन में नगर परिषद कर्मियों द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन के तहत नप कार्यालय के समक्ष दो दिनी भूख हड़ताल मंगलवार से शुरू हुआ। आंदोलन के पहले दिन नप कर्मियों ने कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने अपनी मांगों पर बल दिया। झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के राज्य उप महामंत्री अयूब अली ने कहा कि सरकार निकाय कर्मियों को आंदोलन के लिए बाध्य कर रही है। यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री परिषद से लिए गए निर्णय के बावजूद सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के प्रति गंभीर नहीं है। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार आदिवासी, दलितों का शोषण कर रही है। नप कर्मियों को सरकार जान बूझ कर आंदोलन के लिए बाध्य किया है। नप कर्मियों ने एकमुश्त नियमित करने, सभी खर्च वहन करने आदि मांगों को दुहराया। प्रदर्शन करनेवालों में अजय कुमार सिंह, अयूब अली, राकेश कुमार सिंह, रुस्तम अंसारी, अशोक कुशवाहा, भारती देवी, सुरेन्द्र उरांव, सुरेन्द्र भगत, दुखु करूवा, बैजनाथ करूवा, किस्टो गोपाल पटनायक, सावित्री देवी, शशि प्रसाद, गणपति प्रधान, संजय प्रसाद, रमेश साहु, अल्ताफ हुसैन अंसारी, निधिया उरांव, गंदूर उरांव, बंदे उरांव, सोमा, बिफई, सुनील, मंटू, रंजीत, प्रकाश, सुजीत, जयराम, कृष्णा, भगतू, गुरुवा, रोमनी, कैरी, महादेव, सोमरा, ललित, सोमरा उरांव, सुभाष ननका, भुनुवा, शनिचरवा, रतिया, सोमारी, बिहारी, एतवरिया, बबुआ, मंगरा, पंकज, सुजीत, रंथू, फूलदेव, शाहबाज, साकिब, संतोष मिस्त्री, उमेश, अजय, संगीता, प्रियंका, किरण, महाराज मिंज, रामजीत आदि शामिल थे।