सौहार्द पूर्ण होली मनाने का निर्णय
लोहरदगा : शांति पूर्ण व सौहार्द माहौल में होली मनाने को लेकर रविवार को जिले के भंडरा, किस्को, कुडू प
लोहरदगा : शांति पूर्ण व सौहार्द माहौल में होली मनाने को लेकर रविवार को जिले के भंडरा, किस्को, कुडू प्रखंड के थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अलावे गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में होली का पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। लोगों ने होली को ले पानी-बिजली व सफाई आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में पुलिस प्रशासन से होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की मांग की गई। मौके पर बीडीओ सुरेन्द्र उरांव, बीडीओ अजय भगत, सीओ गीतांजलि, सीओ छवि बारला, थाना प्रभारी विनोद सिंह, थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी अनिल तिवारी, जुल्फान अंसारी, अख्तर हुसैन, तैयब अंसारी, सामुल अंसारी, लाल रामकिशोर नाथ शाहदेव, जान टोप्पो, बालकृष्णा सिंह, तौफिक अंसारी, नीलू देवी, कलाम खान, अख्तर हुसैन, तैयब अंसारी, नवीन कुमार, सलीम अंसारी, धीरज प्रसाद, संजय चौधरी, डा. लिली, खुर्शीद अंसारी, राम सहाय, प्रवीन नाथ, योगेन्द्र साहु, रामकिशोर साहू, तैयब खान आदि मौजूद थे।